रायपुर

राजधानी में गैस गोडाउन से सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 15 गैस सिलेंडर भी हुए जब्त

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में उषा एचपी गैस एजेंसी के गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इन आरोपियों से 15 नग गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। ऊषा एचपी गैस एजेंसी के संचालक जितेद्र सोनी ने 17 मार्च को मामा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सिलेंडर वितरण के बाद वह अपने साथियों के साथ घर चला गया था। इसी दरमियान रात को उसके कर्मचारी दीपक बंजारे ने उसे बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति गैस गोदाम की दीवार फांद कर अंदर घुसा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

सीसीटीवी में उस व्यक्ति की हरकत भी दर्ज हो चुकी थी। कर्मचारी दीपक बंजारे ने जब इसकी जानकारी दी तो संचालक जितेंद्र सोनी ने गोदाम में जाकर देखा तो पाया कि गैस गोदाम से लगे खेत के पेड़ के नीचे 6 सिलेंडर पड़े हुए थे। किसी अज्ञात चोर ने गोदाम से निकालकर वहां छुपा कर रखे थे। पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर घटनास्थल के निरीक्षण के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के पश्चात इस मामले में संलिप्त ओंकार उर्फ गोलू एवं नरेश चक्रधारी उर्फ पवन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

Advertisement

इस पर उन दोनों ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इस पर टीम के सदस्यों के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कुल 15 गैस सिलेंडर और चोरी की घटना में प्रयुक्त चार चक्का वाहन जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माना वेदवती दरियो सहायक उपनिरीक्षक विमल सिंह प्रधान आरक्षक अनूप ध्रुव और प्रेम, जितेंद्र मार्बल जयसिंह टंडन रामकृष्ण सिन्हा अश्वन धृतलहरे, और नागेश नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button