बिलासपुर

कालीचरण महाराज को बिलासपुर आने ही नही दिया गया…रायपुर में रोका

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में कालीचरण महाराज के मुख्य अतिथि में आयोजित कार्यक्रम को प्रशासन ने ऐन वक्त पर रोक दिया। कालीचरण महाराज को हिंदू सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था। या कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे से तय था।

Advertisement
Advertisement

लेकिन प्रशासन ने त्योहारी सीजन में शांति और व्यवस्था भंग पुणे की आशंका के चलते इस आयोजन की अनुमति नहीं दी। ऐन वक्त पर पर प्रशासन के निर्देश पर लखीराम भवन में ताला लगा दिया गया। आज वहां बिलासपुर शहर के गणेशोत्सव समितियों और दुर्गोत्सव समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान होना था। लेकिन तीखा और उग्र भाषण देने वाले कालीचरण महाराज के बिलासपुर आगमन से पहले प्रशासन सतर्क हो गया। और उन्हें तत्परता से रायपुर में ही रोककर वहीं से वापस लौटा दिया गया।

Advertisement

इसकी जानकारी आयोजकों को मिलने पर काफी शोर शराबा और हंगामा किया गया। बाद में आयोजक भगवा ब्रिगेड के लोग पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल से भी मिलने गए। कार्यक्रम रद्द होने से नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button