बिलासपुर

जल सत्याग्रह : अरपा नदी में गले तक पानी में खड़े होकर नारे लगाते रहे सिम्स के हड़ताली कर्मचारी….

Advertisement

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठे प्रीति और चतुर्थ कर्मचारियों ने बुधवार को जल सत्याग्रह कर अपनी आवाज बुलंद की। लगभग 20 से 25 कर्मचारियों ने रिवर व्यू अरपा नदी में उतर कर जल सत्याग्रह कर आंदोलन को मजबूती देने का प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement

वेतन वृद्धि समेत अपनी अनेक मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सिम्स के तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इन कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सिम्स की स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह चरमराई हुई है। इलाज के लिए यहां पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस हड़ताल से कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button