बिलासपुर

चौबीसों घंटे चालू रहती है…निराला नगर की..निराली स्ट्रीट लाइट, निगम बेपरवाह

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – शहर में ऐसे कई वार्ड होंगे जहां बिजली के खंबे तो होंगे.. मगर उन खम्भों से स्ट्रीट लाइट और उसकी रौशनी गायब रहती होगी। आए दिन शहर में स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा होने की शिकायतें और खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन शहर का निराला नगर ऐसा अद्भुत आवासीय वार्ड है जहां 24 घंटे स्ट्रीट लाइट (देखें चित्र) चालू ही रहती हैं‌। इस बारे में कई बार नगर निगम को सूचना देने के बावजूद दिन में स्ट्रीट लाइट बंद नहीं की जाती।

Advertisement
Advertisement

कुल मिलाकर नगर निगम की कृपा ने निराला नगर को शहर के उन रिहायशी इलाकों और वार्डों से बेहतर बना दिया है। जहां कभी स्ट्रीट लाइट चालू होती ही नहीं और हमेशा अंधेरा बना रहता है। मगर विडंबना यह है कि ऐसा नगर निगम की मेहरबानियां के कारण नहीं वरन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button