बिलासपुर

दिल्ली के हल्ला बोल महारैली में शामिल होने बिलासपुर से बड़ी संख्या में रवाना हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। केंद्र सरकार के द्वारा लगातार जरूरी जिंसों और पेट्रोल तथा डीजल पर की जा रही मूल्य वृद्धि से पूरे देश की जनता आला खान हलाकान है। इस बढ़ती महंगाई तथा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा कल 4 सितंबर को दिल्ली में महा रैली का आयोजन किया गया है। पार्टी ने इसमें सभी प्रदेशों से नेताओं विधायकों सांसदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया है। इस आह्वान को देखते हुए बिलासपुर शहर से भी बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए।

Advertisement
Advertisement

आज पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव महापौर श्री रामशरण यादव बिलासपुर शहर विधायक श्री शैलेश पांडे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री विजय केसरवानी शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विजय पांडे जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय नारायण राय सचिव महेश दुबे श्रीमती शिल्पी तिवारी विष्णु यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कल दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हल्ला बोल रैली में शामिल होंने गये इन नेताओ और कार्यकर्ताओं के अलावा बिलासपुर शहर और जिले के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली रवाना हुए हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button