छत्तीसगढ़

मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) : वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग है। धरती ही परिवार है, और जमीन पर सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है।

Advertisement
Advertisement


नगर के हाई स्कूल मिनी स्टेडियम में 21 जून दिन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। *करो योग -रहो निरोग* के कहावत को चरितार्थ करते हुए नगर वासियों ने सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग प्राणायाम किया।

Advertisement


अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के एतिहासिक पहलू की जिक्र करें तो बताया जाता है वर्ष 2014  में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस मनाने आवाह्न किया। प्रधानमंत्री मोदी के पेशकश को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कूबूल करते हुए महज तीन माह के भीतर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद साल 2015 में पहली बार पूरे विश्व ने योग दिवस मनाया ।

Advertisement

तब से अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने का  दस्तूर देश के प्रधानमंत्री  मोदी के पहल पर आरंभ हुई थी।
जो निरंतर जारी है।


बहरहाल  नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के आवाह्न पर हाईस्कूल साक्षरता मिनी  स्टेडियम लखनपुर में योग दिवस मनाया गया जिसमें सतनारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता के अगुवाई में योग प्राणायाम किया गया जिसमें नगर लखनपुर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

साथ ही स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओ छात्र छात्राओं ने भी प्राचार्य संजय वर्मा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग प्राणायाम किये। निजी घरों में भी लोगों ने व्यक्तिगत रूप से योग दिवस मनाया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button