छत्तीसगढ़

आखिर मिल गया सिकदार परिवार, पुलिस खोलेगी राज…..

Advertisement


Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांकेर। चारामा क्षेत्र से 12 दिन से लापता पखांजूर के सिकदार परिवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल समीरन सिकदार और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। आज इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Advertisement


1 मार्च की रात से समीरन, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे रायपुर से लौटने के दौरान उनकी कार में आग लगने के बाद से लापता थे। पहले सभी के जलने की आशंका जताई गई थी, लेकिन फोरेंसिक टीम ने इससे इनकार कर दिया था। जिसके बाद धमतरी के एक होटल में परिवार के रुकने के पुख्ता सबूत पुलिस मिले थे। राजधानी के एक फोटो स्टूडियो में परिवार का अंतिम लोकेशन मिला था।

Advertisement


इसके बाद से फैमिली का कुछ पता नहीं चल सका था। अचानक लापता होने से ये मामला बेहद तूल पकड़ चुका था, लेकिन अब आखिरकार कांकेर पुलिस ने चारों को सकुशल बरामद कर लिया है। यह बात साफ है कि सभी खुद से ही छिप रहे थे।समीरन सिकदार, उसकी पत्नी जया और दोनों बच्चे पखांजूर स्थित पीवी-42 में अपने ही फार्म हाउस से मिले हैं। आखिर ये परिवार ऐसे क्यों छिपा था। इसके पीछे क्या वजह थी। पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button