देश

भारत जोड़ो यात्रा,कर्नाटक पहुचने से पहले ही पार्टी में कलह और भड़की

(शशि कोन्हेर) : सभी प्रदेशों की तरह कर्नाटक में भी कांग्रेस के दो धडों में जमकर खींचतान मची हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भारत जोड़ो यात्रा के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खेमें की ओर तीर पर तीर चला रहे हैं। हाल ही में  उन्होंने एक बयान देकर कहा कि ऐसे समय में, जब राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करने वाली है…पार्टी के कुछ नेता केवल विवाह समारोह में हाजिरी लगाने और रिबन काटने में व्यस्त है।

Advertisement

आने वाले विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए श्री डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्टी ऐसे लोगों के नाम पर कभी विचार नहीं करेगी। सीतारामैया के एक समर्थक नेता आर वी देशपांडे के खिलाफ होने वार करते हुए कहा कि मैंने उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के लिए उन्हें 5000 पार्टी कार्यकर्ता भेजने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

Advertisement
Advertisement

डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर कोई हमारे नेता राहुल गांधी के साथ ही काम करने से मना कर दे तो पार्टी का क्या होगा..? उन्होंने यह भी कहा कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री सीतारामैया के समर्थक अपने लिए धमकी मान रहे हैं। डीके शिवकुमार की ऐसी बयानबाजी से सीतारामैया के समर्थक भड़के हुए हैं।

Advertisement

दोनों ओर की तलवारे म्यान से बाहर निकल चुकी हैं। और कभी भी अनुशासन की मर्यादा तोड़ते हुए एक दूसरे के खिलाफ चलने लगेंगी। इस विस्फोटक स्थिति से परिचित कांग्रेस का हाईकमान कर्नाटक प्रदेश के दोनों धड़ों में सुलह कराने की कोशिशें कर रहा है। जिससे कर्नाटक में प्रवेश करने और कर्नाटक से निकलते तक भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी विघ्न बाधा न हो पाए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button