देश

जम्मू में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, दो BSF जवान घायल, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

(शशि कोन्हेर) : जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान रेंजर्स ने यहां गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। जवाब में सुरक्षाकर्मी काउंटर अटैक की कार्रवाई कर रहे हैं।

Advertisement

फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान सेना के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद यह संघर्ष विराम उल्लंघन की पहली बड़ी घटना है। बीएसएफ ने अभी तक घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। इस घटना में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ”स्थिर” है।

Advertisement

यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के विक्रम बीओपी के पास हुई है। सीमा सुरक्षा बल के दो जवान बिजली की लाइट का काम करा रहे थे। यह सीमा से करीब 60 मीटर और सीमा चौकी विक्रम से करीब 1500 मीटर की दूरी पर है। गौर हो कि पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत में है।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम
भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमत हुए हैं।

पाकिस्तान की ओर से कई युद्धविराम उल्लंघनों के बाद दोनों देशों ने जम्मू-कश्मीर में सीमाओं पर नए सिरे से युद्धविराम लागू करने की घोषणा की। युद्धविराम से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इस क्षेत्र में लगातार गोलीबारी बंद हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button