देश

यूपी चुनाव में नेता जी कहिंन… हमारी सरकार आई तो बाइक पर चलेगी तीन सवारी….जब ट्रेन में अधिक सवारी होने पर भी चालान नहीं कटता तो दोपहिया में क्यों…?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मेरठ – मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित लालपुर गांव में राष्ट्रीय सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार बनने पर बाइक पर तीन सवारी फ्री करने की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement

योगी-मोदी और अमित शाह पर तंज कसे

Advertisement

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने योगी-मोदी और अमित शाह पर राजनीतिक तंज कसे। बड़बोलेपन के लिए पहचाने जाने वाले राजभर ने नियम-कानून को पीछे छोड़ते हुए यहां तक कह दिया कि जब ट्रेन में अधिक सवारी चलने पर चालान नहीं कटता तो फिर दोपहिया पर क्यों। वे बोले, हमारी सरकार में बाइक पर तीन सवारी फ्री रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में गठबंधन पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर रहा है। पूर्वांचल में हार की आइबी की रिपोर्ट मिलते ही प्रधानमंत्री पश्चिम में दौड़ लगा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम में घर-घर जाकर पर्चे बांट रहे हैं। योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए बोले, 10 मार्च के बाद गाना बजेगा, चल सन्यासी मंदिर में। उन्होंने बेसहारा पशुओं से फसल बर्बादी का मुद्दा भी उठाया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button