देश

चारा घोटाले के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को आज…!

(शशि कोन्हेर) : रांची – डोरंडा कोषागार से अवैध न‍िकासी मामले में दोषी ठहराए गए ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव को आज सीबीआइ की व‍िशेष अदालत सजा सुनाएगी। दोपहर 12 बजे सजा की घोषणा होने की उम्‍मीद है। लालू यादव के अलावा चारा घोटाला के इस बड़े मामले में 37 अन्‍य दोष‍ियों को भी सजा सुनाई जाएगी।

लालू प्रसाद यादव इस समय रांची र‍िम्‍स में इलाजरत हैं। यहां पर होटवार जेल प्रशासन की ओर से उन्‍हें एक लैपटाप उपलब्‍ध करा द‍िया गया है। इसकी जांच परख कर ली गई है। मोबाइल से ही लैपटाप में इंटरनेट कनेक्‍ट‍िव‍िटी का प्रबंध क‍िया गया है। सीबीआइ कोर्ट के व‍िशेष जज एसके श‍श‍ि सजा सुनाएंगे।

उधर, जेल प्रबंधन ने होटवार जेल में भी पुख्‍ता प्रबंध कर रखा है। वहां वीड‍ियो कांफ्रेंस‍िंंग रूम में बारी-बारी सभी दोषी पेश क‍िए जाएंगे। अदालत उन्‍हें सजा सुनाएगी। दोषी अपनी बात भी जज के समक्ष आनलाइन रख सकते हैं। मालूम हो क‍ि 15 फरवरी को सीबीआइ अदालत ने इन सभी को चारा घोटला मामले में दोषी ठहराया था।

ज‍िन दोष‍ियों को तीन साल से कम सजा सुनाई गई थी, उन्‍हें उसी द‍िन सीबीआइ कोर्ट से जमानत म‍िल गई थी। ऐसे में उम्‍मीद है क‍ि लालू प्रसाद यादव समेत अन्‍य दोष‍ियों को तीन साल से ज्‍यादा की सजा सुनाई जा सकती है। 15 फरवरी को अदालत ने 35 अभ‍ियुक्‍तों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी। वहीं, 24 अभ‍ियुक्‍तों को कोर्ट ने बरी कर द‍िया था।

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के चार मामलों में हो चुकी है पहले सजा

मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के अन्य चार मामलों में सजा हो चुकी है। उनको देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में 3.5 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं, दुमका कोषागार से अवैध राशि की निकासी मामले में उनको 5 साल की सजा हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button