देश

दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा…अगर आप लोग इमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए.. कांग्रेस वापस नहीं आने वाली….वर्कर नहीं मिलेगा काम करने वाला..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ तो 2023 का विधानसभा चुनाव प्रदेश में कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव होगा. वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस में गुटबाजी का एक और उदाहरण बताया है.

Advertisement
Advertisement

कथित तौर पर रतलाम में अलग-अलग गुटों में मिलने आए कार्यकर्ताओं को देखकर नाराज हुए सिंह वीडियो में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दे रहे हैं.

Advertisement

सिंह वीडियो में कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘‘एक ग्रुप अलग मिलेगा, एक ग्रुप अलग मिलेगा तो कभी चुनाव जीत नहीं सकते. मेरा सर खपाना भी बेकार है और कमलनाथ जी बेचारे भी कुछ नहीं कर पाएंगे. सब लोग एक हो, लेकिन आप लोग आमने सामने बात करने को तैयार नहीं. मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन आप लोग अलग अलग खड़े हैं… ऐसा काम थोड़ी चलेगा…”उन्होंने कहा आखिरी चुनाव है 2023 (मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव) का.. बता देता हूं आप लोगों को अगर आप लोग इमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर पर बैठी है बैठिए फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली..वर्कर नहीं मिलेगा काम करने वाला..

Advertisement

रतलाम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि श्री सिंह शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button