गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
मरवाही में भाजपा ने विष्णु अग्रवाल की जगह, कन्हैया राठौर को बनाया जिला अध्यक्ष….
![](/wp-content/uploads/2022/03/image_editor_output_image-1833283397-1648114302050-780x470.jpg)
(उज्ज्वल तिवारी) : जीपीएम – भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम निर्णय लेते हुए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर विष्णु अग्रवाल की जगह कन्हैया राठौर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री श्री पवन देव जी साय ने एक पत्र लिखकर उक्त परिवर्तन की जानकारी दी है। श्री सहाय ने भाजपा नेता राकेश चतुर्वेदी और श्री लालजी यादव को जीपीएम जिले का महामंत्री नियुक्त किया है। श्री साय ने इस परिवर्तन की जानकारी देते हुए निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल को उनके द्वारा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रथम भाजपा अध्यक्ष के रूप में किए गए कार्यों की सराहना की है और पत्र में लिखा है कि उन्हें (श्री विष्णु अग्रवाल को) भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220324-WA0010.jpg)
![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220324-WA0013.jpg)
![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220324-WA0014.jpg)