छत्तीसगढ़

दुर्ग भिलाई में भाजपा के पूर्व में हुये कार्यक्रम में धक्का-मुक्की गाली गलौज हुई और बंदूक भी निकाली गई

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग भिलाई में भाजपा के कार्यक्रम में हुई कथित पत्थरबाजी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं की गुटबाजी और सिरफुटौव्वल सड़क पर आ गई है‌। एक गुट दूसरे गुट के ऊपर पत्थर चलवा रहे हैं। दुर्ग भिलाई में सरोज पांडेय और प्रेम प्रकाश पांडेय तथा विजय बघेल गुट में वर्चस्व की लड़ाई में तो जिला अध्यक्ष चयन के दौरान एक दूसरे के ऊपर बंदूक तानी जा चुकी है।

Advertisement

दुर्ग जिला में भाजपा के पूर्व में हुये कार्यक्रमों की अगर सूची निकाल ली जाए तो पत्थरबाजी, गाली गलौज करने, एक दूसरे के ऊपर  कुर्सी फेंकने धक्का मुक्की करने की घटनाएं मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को तो वहां के कार्यकर्ताओं ने एक कमरे में बंधक बना लिया था। जिसे पुलिस को छुड़ाना पड़ा था।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी राज्य की पुलिस करेगी और भिलाई के कार्यक्रम में जो पत्थर बाज हैं उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। बशर्ते भाजपा के नेता उन पत्थरबाजों पर की गई कार्यवाही को बदलापुर की कार्यवाही निरूपित ना करें, क्योंकि भिलाई में हुई पत्थरबाजी की घटना पूरी तरह से भाजपा के अंतर्कलह की उपज और गुटीय राजनीति का हिस्सा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button