देश

असम में स्थानीय लोगों ने ही ढहा दिया एक मदरसा… जिहादी गतिविधियां चलाने का आरोप

(शशि कोन्हेर) : असम के गोलपारा जिला स्थित एक आवास और मदरसे को स्थानीय लोगों ने मंगलवार को गिरा दिया। दरअसल प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोनों परिसरों का इस्तेमाल जिहादी गतिविधियों के लिए किए जाने का आरोप लगाया। यह जानकारी पुलिस ने दी। मदरसा माटिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पाखिउरा चार में स्थित है।

Advertisement

मदरसे में रह रहे थे दो बांग्लादेशी नागरिक
मदरसे के करीब ही एक मकान भी था जिसके लिए लोगों ने दावा किया कि यहां दो बांग्लादेशी नागरिक रह रहे थे और इन परिसरों का इस्तेमाल जिहादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। ये दोनों ही फिलहाल फरार हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी। मदरसा परिसरों का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधि के लिए किया जा रहा था और यह बात मदरसे के मौलवी जलालुद्दीन शेख के गिरफ्तारी के बाद आई। शेख ने कथित रूप से दोनों को दारोगर अल्गा पाखिउरा चार मदरसे में टीचर के तौर पर भर्ती किया था। उनके मुताबिक हाल ही में मौलवी को दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement
Advertisement

असम में ढहाया गया चौथा मदरसा
यह मदरसा असम में ढहा दिया जाने वाला चौथा मदरसा है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘स्थानीय लोगों ने जिहादी गतिविधियों के प्रति तीखी नाराजगी जताते हुए स्वेच्छा से मदरसे और उससे सटे मकान को ढहा दिया।’ उन्होंने बताया कि फरार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अमीनुल इस्लाम उर्फ उस्मान उर्फ मेहदी हसन और जहांगीर अलोम के रूप में की गई है तथा दोनों भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय अल कायदा के संगठन (AQIS)/अंसारुल बांग्ला टीम (ABT) के सदस्य हैं।

Advertisement

पिछले सप्ताह ही गिराया गया था एक मदरसा
इससे पहले  असम में बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट 4 गांव (Kabaitary Part-IV village) में स्थित एक मदरसा को गिरा दिया गया था। बता दें कि AQIS/ABT से जुड़े इमाम और मदरसा शिक्षकों सहित 37 लोगों की गिरफ्तारी के बाद असम सरकार द्वारा ध्वस्त किया जाने वाला यह तीसरा मदरसा था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button