देश

चार छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर गायब हुए माता पिता की, तलाश कर रही है पुलिस

(शशि कोन्हेर) : मध्य प्रदेश में चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर माता-पिता गायब हो गए। दो बेटे और दो बेटियां अपने मम्मी-पापा का इंतजार करते रहे। लेकिन वो लौटकर वापस नहीं आए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अब पुलिस इन लावारिस बच्चों के माता-पिता की तलाश में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह इंदौर की घटना है।

Advertisement

दरअसल, इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव अस्पताल के सामने चार बच्चे रो रहे थे। बच्चों की उम्र दो साल से लेकर आठ साल के बीच में है। संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि हॉस्पिटल के सामने ये चारों बच्चे बिलखते हुए हालत में मिले। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता उन्हें छोड़कर चले गए हैं। बच्चे उस जगह के लिए अनजान थे। जब उनके अभिभावक लौटकर नहीं आए तो वो बिलख-बिलख कर रोने लगे।

Advertisement
Advertisement

बच्चों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने यह पाया कि बच्चे बड़वानी जिले के रहने वाले हैं। बच्चों के माता-पिता उन्हें हॉस्पिटल के सामने यह कहकर छोड़कर चले गए कि वो उनके लिए खाना लाने जा रहे हैं। बच्चे काफी देर तक अपने माता-पिता का इंतजार करते रहे। पुलिस ने अब बच्चों को एक एनजीओ को सौंप दिया है।

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ‘चाइल्डलाइन’ में चारों बच्चों को भेज दिया गया है। बच्चों में एक दो साल का लड़का, चार साल का लड़का, छह साल की लड़की और आठ साल की लड़की शामिल हैं। माता-पिता के गायब हो जाने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बच्चों के माता-पिता के तलाश में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button