बिलासपुर

बिलासपुर के इंडस्ट्रीज संचालक से 1 करोड़ 50 लाख 48 हजार की धोखाधड़ी….

Advertisement

(नारायण नोनिया) : बिलासपुर – माइनिंग इंडस्ट्रीज के संचालक के साथ 1 करोड़ 50 लाख 48 हजार की धोखाधड़ी की खबर है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर निवासी जेपी अग्रवाल, माईनिंग इंडिस्ट्रीज के डायरेक्टर हैं। उनके द्वारा परफेक्ट प्रिटर ग्राफ इंजिनियर एलएलपी पालघर महाराष्ट्र से मशीन खरीदी गई थी। इस सौदे के अनुबंध पत्र में उलेखित शर्तो के अनुसार 1 करोड़ 50 लाख, 48 हजार रूपये का भुगतान करने के बावजूद मशीन के छः माह तक संतोषजनक संचालन न होने एवं मशीन में शुरू से ही तकनीकी खामी के वजह से उनके उद्योग में उत्पादन सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाया। जिसके चलते क्रय अनुबंध के अनुसार रकम वापस करने व मशीन वापसी की मांग की गई। लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा था। तब इससे परेशान होकर पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button