बिलासपुर

खमतराई बना अवैध प्लाटिंग का गढ़….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – नगर निगम और राजस्व विभाग की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाई ठप पड़ गयी है। अधिकारियों से मिली भगत कर भूमाफिया वार्ड नंबर 58 खमतराई में बेख़ौफ़ होकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे है।

नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतिम छोरों में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। जो क्षेत्र निगम के परिसीमन में नए जुड़े है उन क्षेत्रों में सबसे अधिक अवैध प्लाटिंग हो रही है। जोन 7 की बात करे तो यह अवैध प्लाटिंग का गढ़ बन गया है। वार्ड नंबर 58 खमतराई में बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। अटल आवास के पास ही भूमाफिया अवैध प्लॉटिंग कर रहे है। लगभग एक एकड़ भूमि में उनका यह कारोबार फैला हुआ है।

सूत्रों की माने तो कुछ सरकारी जमीन को भी इस प्लाटिंग में शामिल कर लिया गया है। जमीन दलाल लोगो को अपने जाल में फंसा कर जमीन का सौदा करा रहे है। राजस्व और निगम के अधिकारियों से लेनदेन कर वार्ड में यह अवैध खेल जारी है।माना ये भी जा रहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत के बिना भूमाफिया इस काम को नही कर सकते। और यही कारण है कि वे बेखौफ होकर जमीन की खरीदी बिक्री कर रहे है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button