छत्तीसगढ़

आईएएस रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त…..

रायपुर – राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

Advertisement

इस क्रम में आईएएस रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ के नए जनसंपर्क आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वे आईपीएस मयंक श्रीवास्तव की जगह लेंगे, जिन्होंने अब तक यह जिम्मेदारी संभाली थी।

Advertisement

आईएएस रवि मित्तल, अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से जनसंपर्क विभाग में नई दिशा और ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार के इस फैसले को राज्य में प्रशासनिक सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button