छत्तीसगढ़बिलासपुर

ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अन्ना रेड्डी का ब्रांच लेकर अंतर्राज्यीय सटोरियों और ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालन करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ब्रांच संचालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ये लोग ऑनलाइन गैगिंग ब्रांच श्रीलंका. मनाली, विहार, झारखंड, राजस्थान में रहकर लड़कों से काम कराते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी दीपक यादव और संजय जायसवाल कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना के रहने वाले हैं।

इनसे 1 श्रीलंका का पासपोर्ट, 4 लैपटॉप, 27 मोवाइल, 170 फर्जी सिम, 7 बैंक पासबुक, 2 चेक बुक, 19 एटीएम कार्ड समेत 20 से अधिक एकाउण्ट में 5 लाख रूपये की अधिक राशि होल्ड कर जब्त की गई है।

इसके अलावा दो रजिस्टरों में करोड़ों रूपए के सट्टा-प‌ट्टी का हिसाय मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button