छत्तीसगढ़

सुकमा में IED ब्लास्ट, एक जवान जख्मी, सर्चिंग के लिए निकले थे जवान…..

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। साथी जवानों ने घायल को मौके से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां इलाज जारी है। जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, कोबरा 206 बटालियन के जवान ताड़मेटला और चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस इलाके में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखी थी। वहीं सर्चिंग के दौरान एक जवान अमरेंद्र का पैर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। इस घटना में जवान के पैर में चोट आई।

Advertisement

जिसके बाद वहां साथियों ने जवान को मौके से निकाला और फौरन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button