राजनांदगांव

नगर निगम द्वारा हरेली त्यौहार का आयोजन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान…


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ का पारंपरिक व प्रथम त्योहार है हरेली इस अवसर पर किसान नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखेंगे और इसकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर सभी घरों में गुड़ से बनने वाले व्यंजन जैसे गुलगुल भजिया या मीठा चीला, ठेठरी, खुर्मी आदि बनाते हैं। हरेली के दिन ज्यादातर लोग अपने कुल देवता और ग्राम देवता की पूजा भी करते हैं। हरेली पर्व पर गेड़ी का बहुत महत्व है। प्रत्येक घर में गेड़ी का निर्माण किया जाता है। राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा नवागांव के मणिकंचन केंद्र में आयोजन किया गया यहां पारंपरिक खेलों का भी आयोजन हुआ , साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा नवनियुक्त निगम, मंडल व आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान भी महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा किया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button