देश

इसी सप्ताह भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राजनीति में कब कौन किसके साथ चला जाए…या आज के दुश्मन कल कब दोस्त बन जांए अथवा आज के साथी कब दुश्मन बन जाए कहा नहीं जा सकता। बरसों से राजनीति के बारे में कहीं जा रही इस बात को एक बार फिर गुजरात के बड़े नाम हार्दिक पटेल साबित करने जा रहे हैं। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल 30 मई या 31 मई को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने शुक्रवार को यह संकेत दिए हैं और चुनाव लड़ने की भी बात कही है। पटेल ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में संकेत दिया है कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी तय करेगी कि वह किस निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने पर एक भव्य शो भी होगा।

Advertisement


जानकारी के अनुसार हार्दिक पटेल को भाजपा में शामिल होने के लिए दो विकल्प दिए गए थे। पटेल को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में या गांधीनगर में गुजरात भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और बीएल संतोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने को कहा गया था। हालांकि पटेल ने दूसरा विकल्प यानी गांधीनगर को चुना है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि हार्दिक और भाजपा इस दिन एक बड़ी सभा को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमनाथ मंदिर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक एकता यात्रा का नेतृत्व करने जा रहे हैं।


बता दें कि हार्दिक ने 18 मई को ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया है। तब से अटकलें तेज थीं कि वह भाजपा में शामिल होंगे। एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह शुक्रवार को अपने फैसले की घोषणा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button