देश

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी….रामलला के किए दर्शन, तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के साथ ही दर्शन के लिए हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्तों के लिए की गई तैयारी का जायजा लेने के लिए आज (सोमवार) को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचे।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पुष्प अर्जित किए और साथ ही आरती करके भगवान का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

सीएम योगी इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे। राम मंदिर में सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी ने इस दौरान प्रभु के आशीर्वाद लेने के साथ-साथ पुजारियों से भी वार्ता की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button