छत्तीसगढ़

हज 2023 के हज यात्रियों का चयन 31 मार्च  2023 को होगा.. मोहम्मद असलम खान

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) :  रायपुर  : हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनो के लिए एक अच्छी खबर है। बीते दिनों उन्होंने मक्का मदीने की जियारत के लिए आवेदन किया था। जिसका लाटरी के जरिए चयन कल यानि जुम्मे को होने जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2023 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन 31  मार्च  2023 को दोपहर 03.00 बजे से किया जावेगा।

Advertisement

हज यात्रियों द्वारा उनके सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in, एवं राज्य हज कमेटी की वेब साइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee से भी प्राप्त की जा सकेगी।

Advertisement

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646  पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button