छत्तीसगढ़

रामनवमी पर शहर के वेंकटेश मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जगह हुआ स्वागत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) :  बिलासपुर :  आज गुरुवार को रामनवमी पर हर साल की तरह इस बार भी शहर के व्यंकटेश मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

अनेक भव्य और आकर्षक झांकियों तथा गाजे-बाजे के साथ निकली यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस वेंकटेश मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई।

Advertisement

इस दौरान शोभायात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह आती ही स्वागत किया गया। पंचवटी स्कूल के पास भाजपा नेता श्री सुरेंद्र गुम्बर ने शोभा यात्रा का अपने समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और मोहल्ले वासियों के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

इसी तरह पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अग्रवाल ने गोल बाजार मानसरोवर चौक के पास कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान उनके साथ गुलशन ऋषि समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचवटी चौक में से शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में सुरेंद्र गुंबर अमृत गुंबर लक्ष्मी कृष्णा रजक संतोष तिवारी राजू खटीक सकीना बेगम पूजा इंगोले रश्मि मौर्य राजेश्वरी यादव सईदा बेगम महेश गवली पंकज सोनी राधे देवांगन संतोष यादव परशु महार हितेंद्र पाठक, नंदा हिंगोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button