बिलासपुर

हिन्दू नववर्ष के पावन पर्व पर शुभम् विहार शिव मंदिर से 27 खोली हनुमान मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर – आज शुभम् विहार कल्याण समिति के तत्वावधान में शुभम् विहार कॉलोनी के सभी बच्चों,युवाओं,बुजुर्गों और मातृशक्ति के द्वारा हिन्दू नववर्ष के पावन पर्व पर शुभम् विहार शिव मंदिर से 27खोली हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभी श्रद्धालुओं ने पीला ,लाल,गेरूवा वस्त्र धारण किया हुआ था।सबसे पहले राष्ट्रीय सेवक संघ के मंगला शाखा के स्वयंसेवको द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रास्ते भर शंख ,घंटा ध्वनि,झांल मजीरा के आध्यात्मिक सुर से आकाश गुन्जायमान था।रास्ते भर सुभाष डेयरी द्वारा पेडे का प्रबंध,कच्छ कड़वा पाटीदार समाज द्वारा लीची रस,संकटमोचन डोर्स द्वारा आम रस,शुभम् विहार कल्याण समिति के द्वारा सेव फल तथा अंगूर फल की व्यवस्था की गई ।

Advertisement

सभी जनो को अष्टगंध और सिन्दूर का त्रिपुण्ड माथे पर अत्यंत मनोहारी और हिन्दूमय लग रहे थे।इस शोभायात्रा को सफल बनाने में संजय राजपूत,विनोद जायसवाल,ऐश्वर्य पाडेय,रितेश भाई पटेल,हेमंत पटेल,गुणवंत पटेल,राजमोहन मिश्रा,राजन सिंह,राजेश शर्मा,उमेश पाण्डेय,भूपेन्द्र यादव,दीपक यादव,संतोष तिवारी,एम एल बरसैया,आर पी मिश्रा,रितेश पटेल,मनीष बरसैया,आकाश शर्मा,ललित अग्रवाल,छगनलाल यादव,करसन भाई पटेल,राहुल ताम्रकार, भरत भाई,लोमष शिन्दे,ह्रदयानंद पाण्डेय,अनिल तिवारी,पार्षद-सुनीता मानिकपुरी, तारा पटेल,लता पटेल,सुमन मिश्रा,लक्ष्मी साहू,सरिता ,सत्या ,इन्दुबाला,रेनु पाण्डेय,निशा अग्रवाल, गुड्डी पाठक ,मंयक अग्रवाल,सुमन मिश्रा, सीमा पाण्डेय,नरेन्द्र गोपाल, प्रभात उपाध्याय,पियूष, शिवांश पाण्डेय,आर्या पाण्डेय,राजेश शुक्ला, विनोद अवस्थी,प्रमोद अवस्थी, श्रद्धानंद पाण्डेय, सत्यनारायण पाण्डेय आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।इसकी जानकारी शुभम् विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अखिलानंद पाण्डेय जी द्वारा दी गई।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button