कोरिया

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन…..

(रामप्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़ – जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक माननीय गुलाब कमरो के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ आगाज।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय अतिथियों ने स्वामी विवेकानन्द व छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

इस अवसर पर कलेक्टर पीएस ध्रुव,नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह,जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष राजेश साहू,सयुंक्त कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर,SDM अभिषेक कुमार (IAS),CMHO डॉ सुरेश तिवारी,खेल अधिकारी एमएल भगत,सीईओ देहारी,सहित सम्मानीय जन प्रतिनिधिगण,प्रशासनकी अधिकारीगण,विभिन्न स्कूलों के टीचर्स,छात्र-छात्राएं व खेल प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

युवा महोत्सव में स्थानीय लोकप्रिय खेल गतिविधियां,लोक गीत,लोक नृत्य,वाद्य यंत्र,क्विज,वाद विवाद,तत्कालिक भाषण,परंपरागत वेशभूषा,चित्रकला,पाककला सहित लगभग 450 प्रतिभागियों के बीच 38 विधायों से सम्बंधित खेल एवं संस्कृति का आयोजन आयोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button