कोरिया

प्लेसमेंट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

(राम प्रसाद गुप्ता) मनेंद्रगढ़ – एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में जिले के प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद रहे। यह धरना नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किया जा रहा है साथ ही उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisement

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा की सभी नगरीय निकायों से प्लेसमेंट या ठेका प्रथा को खत्म करना चाहिए। इसके साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों का नगरीय निकायों में समायोजन किया जाये। इसके अलावा कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान किया जाये। नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाये। उन्हें 62 वर्ष तक नौकरी दी जाये। नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से अलग न किया जाये।

Advertisement


अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगरीय निकायों का काम भी प्रभावित हो रहा है साथ ही आम जनता को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement


इस अवसर पर सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव, एमसीबी जिला अध्यक्ष संतोष दीवान, निकाय अध्यक्ष मो. अजीज मंसूरी, निकाय उपाध्यक्ष राजेश यादव, मो. अनवर के साथ काफी संख्या में विभिन्न निकायों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button