देश

अलविदा विपिन रावत ! सदन को हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी देते हुए गला भर आया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्‍ली – रक्षा मंत्री गुरुवार को संसद में कुन्‍नूर में बुधवार को हुए हेलीकाप्‍टर हादसे की जानकारी दे रहे हैं। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्‍नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत बुधवार को कुन्‍नूर के आर्मी सर्विस कालेज में संबोधन के लिए जा रहे थे। 11:48 पर इस हेलीकाप्‍टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 12:15 बजे इस हेलीकाप्‍टर को लैंड करना था। उड़ान के कुछ देर बाद करीब दोपहर 12:08 बजे ही उनके हेलीकाप्‍टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। बाद में स्‍थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी थी। वहां पर पहुंचने पर उन्‍हें हेलीकाप्‍टर का पता ला। हादसे के तुरंत बाद स्‍थानीय लोगों ने वहां पर राहत कार्य चलाया गया। वहां पर रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया गया।

Advertisement

वहां से जितने भी लोगों को निकाला गया उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। उनको बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। राजनाथ ने कहा कि देश उनको कभी नहीं भूलेगा। उन्‍होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वरिष्‍ठ अधिकारियों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था। इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के अधिकारी के नेतृत्‍व में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Advertisement

राजनाथ ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोगों का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा और कल सभी का अंतिम संस्‍कार पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा। यह बयान सदन में देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गला भर आया। वही पूरा सदन गमगीन हो गया..!

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button