अंतरराष्ट्रीय

बाइडेन के कीव पहुंचने पर भड़के व्लादिमीर पुतिन ने कहा – हमें चुनौती दी है…..पर पीछे तो नहीं हटेंगे

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे के अगले ही दिन व्लादिमीर पुतिन ने देश को संबोधित किया है। रूसी संसद क्रेमलिन में बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम युद्ध को आखिरी विकल्प मानते हैं और बातचीत से ही समाधान चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्वक समाधान ही चाहते थे, लेकिन अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने काम बिगाड़ दिया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन में भी वही खेल खेला है, जो उसने इराक और सीरिया जैसे देशों में किया था। हमारी ओर से बातचीत की कोशिशें की गईं, जिसे पश्चिम ने नजरअंदाज किया। हमारे लिए युद्ध आखिरी विकल्प था, जिस पर हमें फैसला लेना पड़ा।

Advertisement

पुतिन ने कहा कि हमारे लोगों की सुरक्षा अहम है और उससे समझौता नहीं कर सकते। इसके साथ ही नाटो देशों के दखल पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नाटो का रूस में लगातार दखल बढ़ रहा है। पश्चिम देश अपनी ताकत में इजाफे के लिए यूक्रेन युद्ध को हवा दे रहे हैं।

Advertisement

यूक्रेन ने भी हत्याओं को बढ़ावा दिया। यदि वह बातचीत की मेज पर आ जाता तो इतना नुकसान नहीं होना था। उन्होंने कहा कि रूस अपनी रक्षा करने में सक्षम है और वह पीछे नहीं हटेगा। हम कोई खून-खराबा नहीं चाहते हैं, लेकिन पश्चिम की ओर से ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं।

यूक्रेन पर शांति के लिए गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्तावों का उसने मजाक बनाया। इसके चलते शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ सकीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका तो यूक्रेन युद्ध के बहाने अपने हथियारों को बेचने की कोशिश में है।

इस जंग का इस्तेमाल पश्चिमी देश अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं और हर दिन नई चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ना हम पीछे हटेंगे और ना ही हटना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button