देश

भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, 31 हजार मतों से पीछे… सही साबित हुई येदियुरप्पा की भविष्यवाणी

(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों का अंतिम ऐलान अब तक नहीं हुआ है, लेकिन आंकड़े साफतौर पर कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। इस चुनाव में कई हैरानी वाले नतीजे भी देखने को मिल सकते हैं, जिनमें भाजपा के बागी नेता जगदीश शेट्टार का नाम भी शामिल है। खास बात है कि भाजपा दिग्गज और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि शेट्टार चुनाव हारेंगे। हालांकि, उन्होंने लक्ष्मण सवादी की हार की भी बात कही थी।

Advertisement


भारत निर्वाचन आयोग के दोपहर 12 बजकर 11 मिनट के आंकड़े बता रहे हैं कि कांग्रेस 122 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की गाड़ी 71 सीटों पर ही रुकी हुई है। इधर, किंगमेकर बनने का इंतजार कर रही जनता दल सेक्युलर को भी झटका लग सकता है। पार्टी 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को भी बढ़त हासिल है।

Advertisement
Advertisement


भाजपा छोड़कर जाने पर येदियुरप्पा जमकर दोनों नेताओं पर बरसे थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि लक्ष्मण सवादी और जगदीश शेट्टार के लिए एक भी वोट न दें, क्योंकि उन्होंने सरकार में भरोसेमंद पद दिए जाने के बाद भी भाजपा को धोखा दिया है।’ उन्होंने कहा था, ‘मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है कि दोनों नेता यह चुनाव हारेंगे। इस बात में कोई शक नहीं है।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button