छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की आमसभा में मौजूद लोगों की संख्या कितनी थी..20 से 25 हजार या 70 हजार..? क्या है सच्चाई..?

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा कि रेलवे के फुटबॉल मैदान में आयोजित सभा में 20-25 या 70 कितने हजार लोग पहुंचे थे..? इसे लेकर बिलासपुर शहर में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। दरअसल भाजपा के नेताओं ने दावा किया था कि इस आमसभा में 70000 से अधिक लोग पहुंचेंगे। आज की सभा में भीड़ तो अच्छी खासी थी। लेकिन सभा में लोगों की संख्या 20-25 हजार से अधिक नहीं थी।

भाजपा के 70000 लोगों की मौजूदगी के दावे पर कहा जा रहा है कि फुटबॉल मैदान की कुल कैपेसिटी अधिकतम 20 लोगों की है। तब वहां अधिक से अधिक कितने लोग मौजूद रहे होंगे इसका अनुमान कोई भी लगा सकता है। वहीं श्री नड्डा की आज की सभा में बिलासपुर संभाग के 24 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को बुलाया (लाया) गया था। अगर अनुमान करें तो प्रति विधानसभा क्षेत्र से डेढ़ हजार लोग भी आते तो 36000 लोगों को सभा में रहना था।

जबकि आज की सभा में बिलासपुर बिल्हा और सीपत विधानसभा क्षेत्र से अधिक संख्या में लोग पहुंचे थे। इस तरह बाकी  21 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक से यदि एक-एक हजार लोग भी पहुंचते तो आम सभा की भीड़ का नजारा कुछ और होता। कुल मिलाकर  आज फुटबॉल मैदान में हुई इस आमसभा को भीड़ की दृष्टि से सफल जरूर कहा जा सकता है। लेकिन इस आम सभा में 70000 लोगों के पहुंचने का भाजपा नेताओं का पहले से किया जा रहा दावा सही साबित नहीं हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button