बिलासपुर

पहले भाजपा अपने नेता से दुष्कर्म पीड़िता मजदूर महिला को न्याय दिलाएं फिर मातारी हुंकार रैली की बात करें… जो लोग यहां महिलाओं के न्याय की बात करेंगे वही लोग वहां दुष्कर्म के आरोपी को बचा रहे… अंकित गौरहा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। जिला पंचायत के सभापति और कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में निकाली जा रही महतारी हुंकार रैली को व्यर्थ का ढकोसला निरूपित किया है। उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी का नेता बेलतरा क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता महिला मजदूर का मुख्य आरोपी है। उसे तो महिला हुकार रैली जैसा कोई आयोजन करने का नैतिक अधिकार ही नहीं है।

Advertisement
Advertisement

दुष्कर्म का आरोपी भाजपा जनपद सदस्य शिवानंद सराफ आदतन विवादित व्यक्ति रहा है। बेलतरा क्षेत्र की पीड़ित महिला मजदूर के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपी है। और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उसे बचाने की सरासर कोशिश की जा रही है जो कि शर्मनाक है।

Advertisement

भाजपा नेताओं ने बेलतरा की माटी को कलंकित कर प्रदेश को किया है शर्मसार। श्री अंकित गौरहा ने दुष्कर्म पीड़िता महिला और उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी की ओर से और प्रदेश सरकार तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। श्री गौरहा ने पुनश्च कहा है कि जिस पार्टी का नेता बेलतरा की महिला पीड़ित मजदूर के साथ दुष्कर्म का आरोपी हो उस पार्टी को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के आयोजन का कोई अधिकार नैतिक अधिकार नहीं बनता। उम्मीद है कि भाजपा के नेता इस मामले में गंभीरता से विचार करेंगे और पहले बेलतरा की माटी को कलंकित करने वाले अपने पदाधिकारी को उसके जुर्म की सजा देंगे उसके बाद ही यहां कोई आयोजन करने का विचार करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button