बिलासपुर

कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट, पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ विवाद…..देखिये वीडियो

Advertisement

बिलासपुर – शहर कांग्रेस के सचिव हरमेंद्र शुक्ला और ठेकेदार संजय गुप्ता के बीच जमकर मारपीट हुई है। कांग्रेस नेता और ठेकेदार एक दूसरे को जमीन में पटककर हाथापाई भी कर रहे हैं। पैसों के लेनेदेन से मामला जुड़ा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियों में कांग्रेस नेता के दोनों बेटे भी दिखाई दे रहे हैं। जो दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

घटना पैसों के लेनदेन को लेकर हुई है। ठेकेदार संजय गुप्ता को कांग्रेस नेता और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हर्मेंद्र शुक्ला से 7 लाख रुपए लेना है। दो साल पहले कांग्रेस नेता ने संजय गुप्ता के फर्म से इलेक्ट्रिकल का सामान लिया था। संजय के मुताबिक उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है, और कांग्रेस नेता पैसा देने के नाम पर उन्हें घुमा रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार को संजय ने कांग्रेस नेता से कहा था।

Advertisement

जिसके बाद इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद होने लगा, विवाद इतना बढ़ा कि, कांग्रेस नेता और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी लड़ाई में कांग्रेस नेता के बेटे और संजय की तरफ से भी कुछ लोग कूद गए और फिर जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। संजय का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने पार्टी का धौंस दिखाकर गाली-गलौज भी की है।

Advertisement

कांग्रेस नेता हरमेंद्र शुक्ला से इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि मारपीट के यह आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। अब पूरे मामला का वीडियो वायरल है। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत भी की है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत पर कांग्रेस नेता और ठेकेदार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देखिये वीडियो –

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button