देश

नेशनल क्रश, श्रीवेल्ली और विजय देवरकोण्डा की शादी की तस्वीरें देख फैंस को लगा जोर का झटका.. जानिए पूरी खबर

(शशि कोन्हेर) : सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की जितनी फैन फॉलोइंग साउथ में है, वे उतने ही नॉर्थ इंडिया के बीच भी पापुलर हैं। विजय ने लाइगर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, इसके बावजूद उनकी फैंस में कोई कमी नहीं आई। वहीं साउथ की श्रीवल्ली का भी यही हाल है। पैन इंडिया में श्रीवल्ली के नाम से फेमस लेडी सुपरस्टार रश्मिका मंदाना के भी फैन करोड़ों में हैं।

Advertisement

इसी बीच विजय और रश्मिका की नजदीकियों की भी खबर आनी शुरू हो गई। खबरें यह भी हैं कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Advertisement
Advertisement

अब हाल ही में दोनों की शादी की फोटो भी सामने आई है। इसको देख कर फैंस और बाकी लोग यह कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका और विजय ने गुपचुप शादी कर ली है। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इन फोटोज की सच्चाई बताने जा रहे हैं।

Advertisement


दरअसल, रश्मिका और विजय की शादी की फोटो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह झूठी है। एक फैन ने उसे मॉर्फ्ड किया है। इसमें विजय देवरकोंडा सफेद रंग की शेरवानी और रश्मिका ने गोल्डन रंग का लहंगा पहने हुई नजर आ रही हैं।

Advertisement

रश्मिका ने शादी वाले लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ है। वहीं, दोनों के गले में सुंदर सी सफेद रंग की वरमाला भी है। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड भी हो गए हैं।

विजय ने रश्मिका के बारे में करण जौहर  के चैट शो कॉफी विद करण में बात की थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी लाइफ की शुरुआत में उनके साथ दो फिल्में की हैं। रश्मिका डार्लिंग हैं और मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button