Uncategorized

चमकते सितारे से, नहीं हट रही निगाहें.. फिर बना चांद आकर्षण का केंद्र

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(आशीष मौर्य के साथ सुशांत सिंह ठाकुर) : बिलासपुर – एक बार फिर से आसमान में चांद को देखने पर बाएं हाथ की तरफ चमकता हुआ सितारा लोगों को आकर्षित करता रहा। ईद के ठीक दूसरे दिन जहां चांद का साइज बड़ा नज़र आया। वही उसके बगल में चमकता सितारा भी अपनी खूबसूरती से लोगों की नजरों के आकर्षण का केंद्र बन गया। करीब महीने भर पहले भी कुछ इसी तरह की स्थिति आसमान में देखने को मिली थी, जिसे लोगों ने सूर्य और चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा चमकने वाले सितारे के रूप में शुक्र को देखा था।

Advertisement

इसके बारे में जानकार लोगों का कहना है कि शुक्र ही सूर्य और चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा चमकने वाला सितारा होता है। एक बार फिर लोगों की शाम को नजरें आसमान पर टिकी रही और लोग अपने अपने मोबाइल पर उसकी तस्वीरें लेने लगे। लोग अपनी-अपनी तरह से कयास भी लगाते रहे कि आखिर यह ऐसा क्यों है। हालांकि किसी को इसके बारे में बहुत ज्यादा नॉलेज नहीं है। जानकारों की माने तो यह शुक्र ही है जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button