छत्तीसगढ़

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं हुई कारवाही कांग्रेसीयो में रोष

(मुन्ना पाण्डेय)/: लखनपुर- (सरगुजा) एक सजायाब व्यक्ति समिति प्रबंधक बने धान उपार्जन केन्द्र का संचालन बीते कई सालों से कर रहा है। उक्त समिति प्रबंधक को हटाये जाने  के मुद्दे को लेकर जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बीते साल 2021 में तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे थे परन्तु जिला प्रशासन के ओर से कोई पहल या कारवाही नहीं किया गया।मामले में समिति  प्रबंधक को कुछ सियासी एवं विभागीय लोगों का वरदान प्राप्त है। जिससे अब तक अपने ओहदे पर आसीन हैं। हटाया नहीं गया है।

Advertisement


दरअसल मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा  लखनपुर द्वारा बनाए गये ग्राम चांदो समिति का है जहां समिति प्रबंधक के पद पर रूदन राम राजवाड़े विराजमान हैं ।  साल 2012 में रूदन राम राजवाड़े बिना टोकन के मिलरो को धान सप्लाई कर रहा था जिसकी शिकायत होने पर प्रशासनिक अधिकारियों   द्वारा जांच किया गया था मामला सही पाये पर  माननीय न्यायालय ने रूदन राम राजवाड़े को बिना टोकन मिलरो को धान देने तथा बिचौलियों से धान खरीदी कर बेचने   हेराफेरी किये जाने के इल्ज़ाम पर  जेल भेज दिया था।

Advertisement
Advertisement

  कारागार से बाहर आने के बाद रूदन राम राजवाड़े अपने पद पर नियुक्त कैसे हो गया इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेसियों ने पिछले सत्र में तत्कालीन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। जो आज तक ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। इस बात को लेकर विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव ने 3 नवंबर को प्रेस वार्ता में रूदन राम राजवाड़े के कारगुज़ारियों का खुलासा करते हुए कहा चांदो उपार्जन केन्द्र में सजायाब व्यक्ति को नाजायज तरीके से प्रबंधक बना कर रखा गया है जो नियम विरुद्ध है। जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद भी दागदार व्यक्ति को हटाया नहीं गया है।

Advertisement

चांदो समिति प्रबंधक बड़े पैमाने में शासन प्रशासन के साथ दगाबाजी किया है नैतिकता के तौर पर पहले ही पद से बर्खास्त कर दिया जाना था अफसोस अपराध सिद्ध होने  के उपरांत  अर्थ दंड एवं न्यायिक हिरासत में सालों रहने के बाद अपने पद पर कार्यरत हैं। विधायक प्रतिनिधि सिंह देव ने यह भी कहा कि शासकीय सेवा में काम करने के लिए इंटर 12 उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है जबकि रूदन राम राजवाड़े दर्जा आठवीं तक अध्ययन किया है। काबिले गौर है कि पिछले सत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के अगुवाई में जंप अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने तत्कालीन सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उपार्जन केन्द्र चांदो समिति प्रबंधक+(मैनेजर) रूदन राम राजवाड़े के उपर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पद से हटाये जाने मांग किया था।

Advertisement

अफसोस अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों एवं ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियों में  रोष व्याप्त है। लिहाजा विधायक प्रतिनिधि सिंह देव ने कहा कार्यवाही नहीं होने की स्थित में इसकी शिकायत शासन स्तर के ऊंचे ओहदेदारों के सम्मुख की जायेगी।
चांदो समिति कई सालों से किसी न किसी विवादों में घिरा हुआ है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button