बिलासपुर

ठेकेदार की दादागिरी से निराला नगर में जाम हो गई नालियां, लोग परेशान, नगर निगम करे कार्रवाई….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित निराला नगर के रहने वाले लोग इन दिनों एक ठेकेदार की दादागिरी के चलते काफी परेशानी खेल रहे हैं। इस ठेकेदार के द्वारा मकान निर्माण का मलबा नालियों में पाट देने के कारण नालियां पूरी तरह बंद हो गई है। जिससे मोहल्ले के गंदे पानी की निकासी ठप हो गई है।

Advertisement
Advertisement

नालियां जाम होने के कारण उनका गंदा पानी एक तो बदबू मार रहा है और दूसरा नालियों से निकलकर बाहर फैल रहा है। लगभग 20 दिनों से लोगों को यहां ये परेशानी हो रही है। कायदे से स्थानीय पार्षद और नगर निगम को पूरे निराला नगर मोहल्ले को परेशान करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। साथ ही उसके द्वारा जम की गई नालियों को साफ करवा कर निराला नगर की पानी निकासी व्यवस्था पहले की तरह दुरुस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा होने पर ही निराला नगर में रहने वाले लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सकती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button