बिलासपुर

अभी बिलासपुर न आना…यहां मौसम है, कातिलाना..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – वैसे तो बिलासपुर शहर और उसके आसपास के गांव देहात तथा मुंगेली व जीपीएम जैसे जिलों में बीते एक सप्ताह से ही मौसम के तेवर, बेढप बने हुए हैं। लगातार चल रहे बादल‌ और बदली के खेल और लुकाछिपी के कारण बीते कुछ दिनों से सूर्य के दर्शन तक मुहाल हो गये हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मौसम का ऐसा बेढप अंदाज लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। ऐसा माना जाता है कि आज मकर संक्रांति के दिन से भगवान श्री सूर्यनारायण या कहें भगवान श्री भुवन भास्कर दक्षिणायन से उत्तरायण का रुख करते हैं। लेकिन जब बीते लगभग 1 सप्ताह की तरह आज भी भगवान श्री सूर्यनारायण के दर्श‌न तक नहीं हो पाए हैं। तो यह कैसे दावे के साथ कहा जा सकता है कि वे दक्षिणायन से उत्तरायण का रुख कर ही चुके हैं। आज सुबह से ही मौसम का हाल ऐसा कातिलाना हो गया है.. जिसके कारण अपने पास परिचितों को यह कहना पड़ रहा है कि… अभी बिलासपुर न आना.. यहां, मौसम है कातिलाना..! (फ़ोटो – जयेंद्र गोले)

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button