अम्बिकापुर

20 फरवरी से आयोजित होगी जिला स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – छग प्रदेश सरकार प्राचीन धार्मिक कला संस्कृति को बढ़ावा देने के नजरिए से हर संभव प्रयास कर रही है । इसी कड़ी में जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में मानस गायन वादन प्रतियोगिता कराये जाने की तैयारी पहले से ही की जा रही है जबकि मानस मंडलीयो ने प्रतियोगिता में भाग लेने के दृष्टिगत अभ्यास करना आरंभ कर दिया है। जबकि सरगुजा संभाग स्तरीय श्री रामचरित मानस गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में 20 फरवरी को अनुराग सिंह देव प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ भाजपा, प्रबोध मिंज पूर्व महापौर नगर पालिका अंबिकापुर, सुरेंद्र राजवाड़े जनपद सदस्य, एवं सरपंच श्रीमती सीमा सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगी गायन वादन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 तथा द्वितीय पुरस्कार 3100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹2100 एवं विशेष प्रस्तुति पुरस्कार ₹1100 रुपए दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 19 फरवरी से पूर्व प्रवेश शुल्क ₹ 201 लिए जाने की बात कहीं गई है। उक्त मंडली के द्वारा क्षेत्र के रामायण मंडलीयो को इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराने आमंत्रित किया गया हैं।

Advertisement
Advertisement

मानस गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन रामकुमार यादव, नंदकेशर यादव , लाल यादव शिवनाथ यादव देवाल यादव राज रूप राजवाड़े वही इस कार्यक्रम के अध्यक्ष तिलेश्वर सिंह किसान संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष लखनपुर सोहित यादव उप सरपंच, नेतराम राजवाड़े फूलचंद यादव श्याम लाल राजवाड़े चौन सिंह पैकरा, वही संरक्षक कया राम, अंकेश्वर, विशाल राजवाड़े ,रोहित कुमार, गजपति राम ,लक्ष्मण यादव, संचालक राजेंद्र रोजगार सहायक, भूनेश्वर राम सहित गांव के समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button