अम्बिकापुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में किया पथ संचलन


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर– (सरगुजा) – ससम्मान ध्वजा प्रणाम एवं प्रार्थना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खंड लखनपुर में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन कर पथ संचलन किया गया। नगरवासीयो न पथ संचलन में सहभागी संघ सदस्यों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Advertisement


गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सन 1925 में विजय दशमी के दिन की गई थी। तब से लेकर आज तक विजयदशमी के दिन स्वयंसेवक संघ अपना स्थापना दिवस मनाता आ रहा है ।इसको लेकर शाखाओं द्वारा पथ संचलन निकाला जाता है । इस साल संघ के स्थापना का 97 वां वर्ष दिन शनिवार को नगर लखनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन किया गया। तथा नगर के साक्षरता मिनी स्टेडियम मे पथ संचलन किया गया ।पथ संचलन में ध्वजा एवं दंड वाहिनी शामिल थे पथ संचलन में सभी स्वयंसेवकों ने बाकायदा हाथों में दंड लिए कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री माखनलाल कश्यप जिला प्रचारक प्रमुख के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा – संघ की स्थापना सन 1925 में की गई है और हम लोग विजयदशमी दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 97 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है ।कार्यक्रम में खंड संघ संचालक सत्यनारायण तिवारी, खंड सह संघ चालक डॉक्टर आर बी पाण्डेय, खंड कार्यवाह यतेंद्र पाण्डेय , पूर्व न पा अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल पूर्व नप उपाध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल , हरविंद अग्रवाल , सुरेंद्र साहू , प्रदीप गुप्ता संघ सदस्यों एवं नगर वासियों की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button