देश

महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष… दो दर्जन विधायकों ने… सोनिया गांधी से मिलने का मांगा समय..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र सरकार में शामिल तीनों दलों के बीच अविश्वास और खींचतान बढ़ने से महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के दो दर्जन से अधिक विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। ये लोग पार्टी अध्यक्ष से अपनी पीड़ा बताकर आगे की राजनीति पर उनका निर्देशन लेना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी संभवत: अप्रैल के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों से मिल सकती हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी को कई मोर्चो पर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें महाराष्ट्र और मुंबई इकाइयों में नेतृत्व, हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार और राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी शामिल है।

Advertisement
Advertisement

पार्टी के 27 विधायकों ने पत्र लिखकर जल्द मुलाकात के लिए मांगा समय

Advertisement

सोनिया को लिखे गए पत्र पर करीब 27 विधायकों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से ज्यादातर का मानना है कि सहयोगी दलों के अलावा उनकी पार्टी के मंत्री भी उनकी उपेक्षा करते हैं। एक नेता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़े मामलों, खासकर सोनिया गांधी की जगह संप्रग अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के प्रस्ताव ने भी कांग्रेस विधायकों को परेशान किया है। कांग्रेस विधायक शिकायत कर रहे हैं कि चूंकि उन्हें एमवीए सरकार द्वारा पर्याप्त विकास निधि या योजनाएं नहीं दी जाती हैं। इसके चलते पार्टी की संभावना खतरे में हैं। एक नेता ने कहा कि सरकार से जुड़े मुद्दों के अलावा, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी राज्य और मुंबई इकाइयों के नेतृत्व को लेकर भी चिंतित हैं।

Advertisement

नाना पटोले बोले, पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए समय मांगने में कुछ गलत नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button