बिलासपुर

महामाया मंदिर में कल, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से दर्शन लाभ नहीं होगा, नवरात्र के प्रथम दिन सभी को दर्शन मिलेंगे

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर रतनपुर में अमावस्या दिनांक 1 अप्रैल 2022 शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से दर्शन लाभ नहीं हो सकेगा। हर साल नवरात्रि पर्व के एक दिन पहले मंदिर में कलेवर रंग रोगन साफ़ सफाई व्यवस्था के लिए मंदिर बंद कर दिया जाता है। कल प्रातः काल अमावस्या पूजा हवन कन्या भोज होगा और फिर दो बजे से दर्शन के लिए मंदिर बंद कर दिया जाएगा। जो कि नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन सुबह आम जनता के लिए मंदिर रतनपुर खुल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button