देश

कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या…पूरे क्षेत्र में तनाव..!

(शशि कोन्हेर) : कर्नाटक के शिमोगा में एक व्यक्ति की हत्या के बाद 14 का तनाव फैल गया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसे बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इस हत्याकांड से नाराज प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी है। लोग प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। वही हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि हर्ष नाम के युवक की हत्या के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। जिस हर्ष नाम के युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है और उसे चाकू से गोदकर मार डाला है उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृत व्यक्ति बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से भी जोड़कर देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button