देश

क्या हार के डर से स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदला अपना विधानसभा क्षेत्र..? भाजपा ने किया तंज..

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के सीट बदलने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा विधायक) हर पांच साल बाद एक नए स्वामी का चयन करते हैं लेकिन अब वह इस कदर मुश्‍क‍िल में फंस गए हैं कि अपनी सीट से चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं हैं। पडरौना से भागने की क्या जरूरत थी? क्‍या उन्हें (Swami Prasad Maurya) हार का डर सता रहा है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या उन्हें हार का डर सता रहा था? जहां एक ओर समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो रहा है तो दूसरी तरफ उन्हें (स्वामी प्रसाद मौर्य) को हारने का डर सता रहा है। ऐसी स्थिति हो गई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिर क्या मजबूरी है कि उन्हें पडरौना छोड़कर भागना पड़ा…

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। सपा ने इस सूची में भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे भाजपा को सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने का मौका मिल गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button