अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में आज रात से आपातकाल का ऐलान…..

(शशि कोन्हेर) : कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन बीच आज  आधी रात से आपातकाल की स्थिति का ऐलान किया है। शुक्रवार को श्रीलंका की संसद में धावा बोलने की कोशिश कर रहे छात्रों पर पुलिस ने फिर से आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की।

Advertisement

आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनकी सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर व्यापार संघ ने शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल की। देश में जारी भीषण आर्थिक संकट के चलते सरकार विरोध प्रदर्शनों का सामना कर रही है और उसके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button