Uncategorized

चीन के विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री भी गायब! 2 हफ्ते से नहीं आ रहे नजर

(शशि कोन्हेर) : चीन के मंत्रियों की गायब होने की खबरें आती रहती हैं। अब चीन के रक्षा मंत्री पिछले दो हफ्तों से गायब हैं। पिछले दो हफ्तों से चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए। बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में संपन्न हुआ और उसमे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हिस्सा नहीं लिया था।

वहीं अब चीन के रक्षा मंत्री की गायब होने की खबरें फैल रही है। इससे पहले चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग भी काफी समय तक गायब रहे थे। उन्होंने कई आधिकारिक बैठकों में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उनकी जगह पर नए विदेश मंत्री को नियुक्त किया गया।

चीन के रक्षा मंत्री के गायब होने की खबरों के बीच जापान में मौजूद अमेरिका के राजदूत रहे रेहम इमानुएल ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, “चीन के रक्षा मंत्री नहीं देखे गए हैं। बेरोजगारी की इस रेस को कौन जीतने जा रहा है? चीन का युवा या शी जिनपिंग की कैबिनेट?”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री 29 अगस्त 2023 के बाद से ही नहीं देखा गया है। आखिरी बार चीन के रक्षा मंत्री चीन-अफ्रीका शांति और सुरक्षा फोरम को संबोधित किया था। चीनी रक्षा मंत्री इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रुस गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका पर निशाना भी साधा था।

चीन के रक्षा मंत्री की अनुपस्थिति में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगातार सैन्य अधिकारियों से मिल रहे हैं और सेना में एकता और स्थिरता का आवाहन भी कर रहे हैं। उन्होंने सेना से युद्ध के लिए भी तैयार रहने को कहा है। बता दें कि चीनी रक्षा मंत्री को 2023 मार्च में नियुक्त किया गया था।

इसके पहले चीन के विदेश मंत्री को जुलाई में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हटा दिया था। चीन के विदेश मंत्री रहे किन गांग करीब 2 महीना तक लापता रहे थे और उसके बाद उनकी जगह वांग यी को नया विदेश मंत्री बनाया गया था। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति ने रॉकेट फोर्स के जनरल को भी बर्खास्त कर दिया गया था। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कार्रवाई दुनिया भर की मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button