छत्तीसगढ़

एक ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला प्रेमी जोड़े का शव….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग जिले के खोपाली गांव में एक प्रेमी जोड़े ने खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दी है। दोनो के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रेमी जोड़े की पहचान पुलिस ने की है। यह घटना मचानदूर चौकी क्षेत्र की है।

Advertisement
Advertisement

चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया की ग्रामीणों से सूचना मिली की खोपाली गांव में खेत पर लगे पेड़ से एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरा गया। दोनो की पहचान की गई जिसमे मृतक युवक का नाम कोशल विश्वकर्मा 27 साल निवासी मरोदा जोकि अविवाहित था। वही मृतिका मिनाक्षी यादव उम्र 25 साल निवासी खोपालि जोकि शादी सुदा थी। दोनो एक दूसरे को प्रेम करते थे। जहा दोनो एक नही हो सके तो दोनो ने एक फांसी का फंदा बनाया और दोनो उसमे लटक गए। और अपनी जान दी है। दोनो मृतकों के पास से किसी तरह की सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनो शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button