देश

दबंगों ने नाबालिग दलित से सामुहिक दुष्कर्म कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की कर दी हत्या, प्रयागराज आकर पीड़ितों के घर पहुंचेंगी प्रियंका गांधी….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर हो चुकीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश के हर कोने में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के साथ ही किसी भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहने को आतुर हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने पुरखों की धरती प्रयागराज के दौरे पर रहेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से आहत लोगों से भेंट करेंगी।

Advertisement

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे प्रयागराज पहुँचेंगी। प्रयागराज पहुंचने के बाद वह सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में फूलचंद पासी के स्वजन से भेंट करेंगी। मजदूरी करने वाले पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की दबंगों ने मंगलवार देर रात कुल्हाड़ी से प्रहार से निर्मम हत्या की दी थी। इस दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। यहां पर स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले घर जाकर धमकाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। प्रियंका गाँधी गोहरी पहुँचकर इस नरसंहार में मारे गये लोगों के स्वजन से मिलकर उनका दुख बांटेंगी।

Advertisement

प्रियंका गांधी वाड्रा इससे पहले भी लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की हत्या के बाद आगरा में थाना में एक की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों से मिली थीं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की तरफ से पीडि़त परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा के आज के प्रयागराज दौरे को लेकर भाजपा के साथ ही अन्य दलों की भी निगाह लगी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button